हल्द्वानी , अप्रैल 07 -- भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के घाेषित परिणाम में कुमाऊं क्षेत्र से हल्द्वानी शहर के विशाल सिंह भोजक को पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 38,242 वोट मिले।
प्रदेश महासचिव चुने गये रामनगर के सुमित लोहनी को 3510 मत मिले , रामनगर के ही विधानसभा अध्यक्ष चुने गए विकाश को तीन हज़ार मत मिले।
जिला उपाध्यक्ष नैनीताल नीरज कुमार मोनू, उपाध्यक्ष आशीष , जिला महासचिव हरदीप सिंह निवासी रामनगर थारी,अनामिका टम्टा जीला उपाध्यक्ष,प्रदेश अल्पसंख्यक में अब्दुल रहमान, अभय कत्यूरा प्रदेश महासचिव निवासी देहरादून, सौरभ ममगोई प्रदेश उपाध्यक्ष, अंसल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष आदि लोगो ने जीत दर्ज की है।
चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई क्षेत्रों में युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि बताया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के परिणाम युवाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके राजनीतिक रुझान को दर्शाते हैं।
युवा कांग्रेस के इस चुनाव ने यह भी साफ कर दिया है कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है वही विजेता प्रत्याशी, विशाल सिंह भोजक ने कहा कि, यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं और युवा साथियों की जीत है। आने वाले समय में हम संगठन को और मजबूत करेंगे और 2027 के चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित