नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को एआई शिखर सम्मेलन के दौरान यहां भारतमंडपम में प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

युवा कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार श्री चिब को सोमवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने श्री चिब को रातभर तिलक मार्ग थाने में हिरासत में रखा और आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने श्री चिब के अलावा युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारी सात अन्य युवाओं को पहले ही हिरासत में लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इन कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने विश्व सम्मेलन के दौरान देश की छवि को खराब किया और पुलिस को चकमा देकर भारतमंडपम में अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित