रांची , फरवरी 01 -- झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने आज कहा कि केंद्र का बजट निराशा जनक एवं गरीब विरोधी बजट है, इस बजट से आम आवाम को कोई मूलभूत पैदा होने वाला नहीं है।
इस बजट में महंगाई और बेरोजगारी कम करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है जो आम आवाम के लिए चिंता जनक एवं निराशाजनक है। बेरोजगारी,पलायन और महंगाई प्रचंड स्तर पर बढ़ेगी,कृषि विकास के लिए कुछ भी नहीं है। इस बजट से देश में निरंतर बेरोजगारी पलायन महंगाई बढ़ेगा ।
डॉ कुमार ने कहा कि कि 2026 का आम बजट में कोइ ठोस मिशन और विजन दिखाई नहीं दिया, उद्योग, कृषि, टेक्निकल यूनिवर्सिटी एवं श्रमिक कल्याण के लिए भी कुछ नहीं दिया गया।
केंद्र की मोदी सरकार में कुछेक नामचीन उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है,अन्य मझौले बड़े पूंजीपतियों और व्यापारियों को नजरअंदाज करने का काम किया गया है।
देश में अर्थव्यवस्था का आंकड़ा सिर्फ दिखावा भर रहा है क्योंकि बीजेपी एनडीए की देशभर में नफ़रती राजनीति के कारण एफडीआई निवेश नहीं हो पा रहा है, सरकार अनेकों बिजनेस कन्वेंशन कराया लेकिन निवेशकों का झुकाव और रुझान नहीं हुआ ।
देश में विधि व्यवस्था, धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण एवं असहिष्णुता का माहौल एक चिंता का विषय है, पलायन, विस्थापन और रोजगार सृजन एक बड़ी समस्याएं हैं। देश में मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी और फर्जी वादे कर लोगों को थोथी दलील देने का काम किया है ।
डॉ कुमार ने कहा कि आज का आम बजट जीवनोपयोगी नहीं बल्कि कर्जदार बनाने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित