श्रीगंगानगर , मार्च 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के नयी मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी देवीलाल सहारण ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार शाम को हरप्रीतसिंह ने उसे बस अड्डे के पास बुलाया। वहां से वह अपने दोस्त सुखवंत सिंह के साथ मोटरसाइकिल से एक होटल में ले गया, जहां उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में वह होश में आकर अपने घर पहुंची और बुधवार को परिवार के साथ थाने में मामला दर्ज गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों हरप्रीत सिंह और सुखवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलायी गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित