श्रीगंगानगर , मार्च 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार करके उससे 55 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोकनगर-बी के छजगिरिया मोहल्ला निवासी अमनदीप छाबड़ा उर्फ कालू (31) को गिरफ्तार किया गया। उससे 55 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है। उसे मीरा चौक पुलिस चौकी प्रभारी नरेशकुमार और उनके दल में शामिल पुलिस कर्मियों ने पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित