भीलवाड़ा , मार्च 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेेत्र में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में रिद्धि-सिद्धि प्लाजा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर में सूरज (25) ने पंखे से बिजली के तार का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को फिलहाल किसी तरह का मृत्युपूर्व लिख पत्र नहीं मिला। मृतक मौजगढ़, खुइयां सरवर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) का निवासी था। वह पिछले करीब एक महीने से इस स्पा सेंटर पर प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित