भीलवाड़ा , फरवरी 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में धामनिया गांव में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाबूलाल नायक (30) ने घर में कड़े से रस्सी का फंदा बांधकर उस पर झूल गया। परिजनों ने उसे लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए काछोला अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बाबूलाल अविवाहित था और अब तक आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित