चंडीगढ़ , मार्च 02 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को केन्द्र सरकार से पश्चिम एशिया में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित निकासी के लिए हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे सभी लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

श्री मान ने प्रभावित परिवारों से तत्काल सहायता के लिए 0172-2260042, 0172-2260043 पर कॉल करने या 91 94787 79112 पर व्हाट्सएप करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के निरंतर संपर्क में है। यह कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 24 घंटे सातों दिन काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित