उज्जैन , जनवरी 19 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 26 जनवरी को उज्जैन में होने वाले कार्यक्रम में ध्वज फहराएंगे।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आज सुबह प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने बैठक में 26 जनवरी की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि 26 जनवरी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में कार्तिक मेला मैदान में आयोजित होगा। विभागों द्वारा बनाई जाने वाली झाकियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया कि भारत पर्व का आयोजन कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित होगा।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने "संकल्प से समाधान" अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए घर घर दस्तक देकर शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ देने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित