भोपाल , मार्च 04 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली के उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि समाज में सकारात्मकता के रंग सदा चटक रहें।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने कामना की कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित