भोपाल , जनवरी 23 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन कर 'पराक्रम दिवस' की सभी को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नेताजी का अद्वितीय साहस, त्याग और ओजस्वी नेतृत्व राष्ट्रभक्ति का शाश्वत स्रोत है। उनका प्रेरक व्यक्तित्व प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पण, साहस और कर्तव्य बोध के साथ सदैव अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित