भोपाल , फरवरी 27 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चरणों में नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रत्येक देशभक्त को ऊर्जा, संकल्प और सेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित