भोपाल , मार्च 31 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव आज उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाले एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 में सहभागिता करेंगे।
डॉ यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं की दृष्टि से विशेष अवसर होगा।
डॉ यादव इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश का एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन के माध्यम से 'गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर' से स्थानीय कला और शिल्प को नया मंच मिलने की संभावनाएं हैं। सम्मेलन में व्यापार, कौशल विकास और उद्योग के क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ने की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
डॉ यादव अपने वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी भ्रमण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित