दतिया , मार्च 24 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दतिया जिले के भांडेर में किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।
डॉ यादव किसान सम्मेलन में 62 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि-पूजन करेंगे।
इस दौरान वे विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियोंं का अवलोकन करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित