गोरखपुर , मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश में चैत्र नवरात्र मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोंडा-अयोध्या धाम-गोंडा के मध्य अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि गाड़ी संख्या 05078/05077 गोंडा-अयोध्या कैंट-गोंडा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचालन गोंडा से 19 से 27 मार्च तक प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर) तथा अयोध्या कैंट से 20 से 28 मार्च तक प्रतिदिन (शनिवार को छोड़कर) कुल सात फेरों के लिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05078 गोंडा-अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी गोंडा से 21.35 बजे प्रस्थान कर बरुआचक, मोतीगंज, झिलाही, मनकापुर, टिकरी, नवाबगंज, कटरा एवं रामघाट हाल्ट होते हुए अयोध्या धाम जंक्शन से 23.45 बजे छूटकर अगले दिन 00.10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05077 अयोध्या कैंट-गोंडा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी अयोध्या कैंट से 01.10 बजे प्रस्थान कर अयोध्या धाम, रामघाट हाल्ट, कटरा, नवाबगंज, टिकरी, मनकापुर, झिलाही, मोतीगंज एवं बरुआचक होते हुए 04.20 बजे गोंडा पहुंचेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि यह विशेष गाड़ी डेमू रेक से संचालित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित