जयपुर , अप्रैल 24 -- रेलवे ने ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में छह ट्रिप का विस्तार किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाडी संख्या 06543 एवं 06544 यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का यशवंतपुर से छह मई से 10 जून तक (छह ट्रिप) एवं बीकानेर से नौ मई से 13 जून तक (छह ट्रिप) का विस्तार किया गया है।

इस रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित