देहरादून , अप्रैल 19 -- देवभूमि उत्तराखंड स्थित मां यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की रविवार को पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गयी।

डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है।

मार्ग पर जानकीचट्टी पड़ाव स्थित अस्पताल के चिकित्सक डा हरदेव सिंह ने बताया कि एक नेपाली मूल का मजदूर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आया। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी परेशानी के कारण हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित