जयपुर , फरवरी 25 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने यज्ञ को जीवन का आलोक बताया है और यज्ञ सनातन संस्कृति के सर्व कल्याण की उज्ज्वल दृष्टि है।

श्री बागडे बुधवार को कोटि होमात्मक नव दिवसीय 108 श्री राम महायज्ञ में सम्मिलित यह बात कही। उन्होंने महायज्ञ में आहुति दी और शांति,आध्यात्मिक उन्नयन के साथ राष्ट्र और राज्य के कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की।

उन्होंने सनातन संस्कृति को अजेय बताते हुए कहा कि यज्ञ और इस तरह के पवित्र अनुष्ठान जीवन का आलोक है। उन्होंने कहा कि यज्ञ पवित्रता के साथ वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह सनातन संस्कृति की सबके कल्याण में निहित उज्ज्वल दृष्टि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित