प्रयागराज , दिसंबर 30 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी। श्री मौर्य ने जिलाधिकारी से जब यह कहा तो आस-पास मौजूद लोगों ने हंसी के ठहाके लगा दिए। बीते बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का खाक चौक में संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में चूल्हे पर रोटी बनाते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो की गूंज प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंची थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित