मोहाली, सितंबर 27 -- पंजाब के मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जावंदा सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, गायक अपनी मोटरसाइकिल पर बद्दी से शिमला जा रहे थे तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई जिसमें वह घायल हो गये।

घटना के बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उन्हें विशेष देखरेख में रख रहे हैं।

राजवीर जावंदा की अचानक हुई यह दुर्घटना उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिंता व्यक्त की है।

अस्पताल की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी संभावित उपचार कर रही है। प्रशंसक और संगीत जगत के लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

इस दुर्घटना ने फिर से सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित