मोहाली , मई 02 -- पंजाब के जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन के बाहर फिल्मी अंदाज में कारोबारी के अपहरण की वारदात को मोहाली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवक और एक युवती भी शामिल हैं। दोनों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कारोबारी को उठाया था।

जानकारी के अनुसार, हाईलैंड पार्क निवासी सुमित सूद ने अपने पुराने दोस्त और जालंधर के कारोबारी नीरज कक्कड़ से मिलने का प्लान बनाया। 30 अप्रैल शाम करीब 5 बजे सुमित अपने साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन पहुंचा, जहां नीरज पहले से मौजूद थे।

शाम 6:45 बजे जब सभी दोस्त बात कर रहे थे, तभी मास्क पहने एक युवती आई और नीरज से बात करने लगी। इसी दौरान दो हट्टे-कट्टे युवक वहां पहुंचे और नीरज को जबरन पकड़ लिया। दोस्तों के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने खुद को पटियाला सीआईए का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि नीरज के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज है और वे उसे गिरफ्तार करने आए हैं। इसके बाद नीरज को गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित