हैदराबाद , नवंबर 17 -- तेलंगाना के अल्पसंख्यक एवं लोक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सऊदी अरब में एक सड़क हादसे में भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि तेलंगाना सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत फहद अहमद खान सूरी से बातचीत की और घायल तीर्थयात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और राहत कार्यों को शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से अंजाम देने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित