अलवर , फरवरी 12 -- राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सात फरवरी को अनुज वर्मा (35) से मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद आदिल (19) और वारिस (22) को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित