अलवर , मार्च 22 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान पीयूष (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि 14 मार्च को पीड़ित नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत की कि एक युवक मौका पाकर उसका मोबाइल चोरी करके ले गया। इस पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसे सेक्टर-06, धारूहेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित