गुवाहाटी , फरवरी 11 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को असम में कई अवसंचना परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए एक दिन के दौर पर आने का अनुमान है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के चबुआ हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे और उन्नत आपातकालीन लैंडिंग रनवे (एईएलएफ) का उद्घाटन करने के लिए मोरन जाएंगे। यह पूर्वोत्तर में पहला राजमार्ग आधारित एईएलएफ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (एनएच-2) के 4.2 किलोमीटर हिस्से पर बनी यह सुविधा एक रणनीतिक उपयोग के लिए दोहरे बुनियादी ढांचे के तौर पर काम करेगी। इसे लड़ाई या आपदा के दौरान विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार किया गया है, जिससे चीन सीमा के पास सुरक्षा बढ़ती है।

श्री सरमा ने कहा कि उद्घाटन के बाद मोरन केंद्र से राफेल, सुखोई और तेजस जेट समेत भारतीय वायुसेना के 16 लड़ाकू विमान उतरेंगे और उड़ान भरेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित