नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर चर्चा की। 'ए आई इम्पैक्ट समिट' में हिस्सा लेने आये श्री सांचेज सुबह यहां प्रधानमंत्री मोदी से मिले और इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन मैत्री को और सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। दोनों देश वर्ष 2026 को भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित