नयी दिल्ली , अप्रैल 26 -- प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की है।
श्री मोदी ने रविवार को इस घटना की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा पर राहत व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित