नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) के ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों की बाल और पारिवारिक श्रेणी में मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को पुरस्कार मिलने पर इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।
श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह उपलब्धि विशेष रूप से मणिपुर के लिए बेहद खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार देश में मौजूद अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा , " इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। ये सचमुच बहुत खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।"उल्लेखनीय है कि ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को विजेता घोषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित