नयी दिल्ली , फरवरी 13 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है जो सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विस्तार कर रही है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ," प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जिसका विभिन्न सहयोग क्षेत्रों में निरंतर विस्तार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित