नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महान संत श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा ''मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है।''प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।

गुरु रविदास, 15वीं सदी के संत और समाज सुधारक थे, उन्हें समानता, भक्ति और सामाजिक एकता पर उनकी शिक्षाओं के लिए बहुत सम्मान दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित