नयी दिल्ली , दिसंबर 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपिशनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने वाली कोनेरू हम्पी और अर्जुन एरिगैसी की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "कोनेरू हम्पी को बधाई, जिन्होंने दोहा में फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के सेक्शन में कांस्य पदक जीता। खेल के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित