वाराणसी , नवंबर 8 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो समेत चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे पर आठ मूलांक को मानो खास बना दिया।
आज तारीख आठ नवंबर है, काशी से चलने वाली आठवीं वंदे भारत को प्लेटफॉर्म नंबर आठ से ही, समय सुबह आठ और नौ बजे के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में कोच भी आठ हैं। वाराणसी से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन भी आठ स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
बटुक भैरव मंदिर के महंत और ज्योतिषाचार्य जितेंद्र मोहन पूरी ने बताया कि काशी की वंदे भारत ट्रेन से आठ का मूलांक जुड़ा है, जिसे ज्योतिषीय गणना के अनुसार काफी शुभ माना जाता है। आठ मूलांक की वृश्चिक राशि है और इसका मालिक मंगल तथा शनि है। आज शनिवार भी है, जिस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की एक बड़ी पहचान के रूप में दुनिया भर में उभरेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित