नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

श्री मोदी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "स्थापना दिवस पर भारतीय तटरक्षक बल के सभी रैंकों को बधाई। उन्होंने देश के तटों पर एक मजबूत ढाल बनकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।"प्रधानमंत्री ने समुद्री सुरक्षा, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के प्रति तटरक्षक बल की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित