नयी दिल्ली , दिसम्बर 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ," उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस दुर्घटना में हुई जनहानि से अत्यंत दुःख हुआ है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। "उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित