नयी दिल्ली , मई 02 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

श्री मोदी ने कहा कि उन्हें श्री राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"श्री राय की तबीयत शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की दिक्कत थी। हालत बिगड़ने पर उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि श्री राय की हालत अब स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि श्री राय प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बनारस से तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। श्री राय, श्री मोदी के कटु आलोचक और तीखे टिप्पणियों के लिए खासा चर्चा में रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित