नयी दिल्ली , मार्च 27 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते थे कि (पेट्रोलियम ) के खुदरा मूल्य बढ़ें।

वित्त मंत्री ने ईंधन की कमी को लेकर देश में कोविड महामारी के दौर जैसा लॉकडाउन लगाने की चर्चाओं को भी खारिज किया और कहा कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लॉकडाउन जैसा कुछ नहीं होगा।

श्रीमती सीतारमण ने डीजल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में दस-दस रुपये की कटौती के ताजा निर्णय के बारे में कहा, "प्रधानमंत्री चाहते थे कि उपभोक्ता कीमतें न बढ़ें।" वित्त मंत्री ने ईंधन पर शुल्क में कमी की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित