सहारनपुर , अप्रैल 16 -- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस के उदघाटन के दाैरान महिसासुर मर्दिनी स्तोत्र का मधुर गायन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश का मन मोहित करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
स्कूल के प्रिंसीपल संजीव जैन ने कहा कि तीन दिनों के भीतर ही बच्चों ने कड़ी मेहनत करके इस शानदार प्रस्तुति को तैयार किया और प्रधानमंत्री के समक्ष पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस स्तोत्र का शानदार ढंग से गायन किया। प्रधानमंत्री ने भी उनका दिल जीतने वाले इन बच्चों की हौसला आफजाई की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित