चंडीगढ़ , दिसंबर 24 -- पंजाब के चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के दो पार्षद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में आयोजित प्रेस वार्ता में आप के दो पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 16 से पार्षद पूनम और वार्ड नंबर 4 से पार्षद सुमन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विकासवादी सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे जनता का भरोसा भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। इसी विश्वास के चलते अन्य दलों के जनप्रतिनिधि भी भाजपा से जुड़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित