जयपुर , फरवरी 23 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजस्थान में अजमेर की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को यहां तैयारियों की समीक्षा की।
श्री श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में आयोजित इस बैठक में श्री मोदी की यात्रा के दौरान प्रस्तावित उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना के क्रियान्वयन की स्थिति तथा खनन एवं श्रम क्षेत्र से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की। बैठक में समस्त विभागों के अत्तिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और शासन सचिव मौजूद थे।
श्री मोदी अजमेर में लगभग 23 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित