जयपुर , अप्रैल 26 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में आ रहे सकारात्मक बदलावों और देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हैं जिससे आमजन भी विकसित भारत की यात्रा में सहभागिता के लिए प्रेरित होते हैं।
श्री शर्मा ने सांगानेर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम, पवन ऊर्जा, बीटिंग रिट्रीट के म्यूजिक की वेव्स ओटीटी पर उपलब्धता, कच्छ के रण में फ्लेमिंगो बर्ड, उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में गज मित्र, छत्तीसगढ़ में काले हिरण, रेगिस्तानी इलाकों में गोडावण संरक्षण, बैम्बू सेक्टर में पूर्वोत्तर क्षेत्र की सफलता, नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया के अभिलेख पटल, यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में देश की बेटियों के बेहतरीन प्रदर्शन, डिजिटल जनगणना अभियान, देश के विभिन्न राज्यों में बन रही चीज़, गुरुदेव टैगोर की जन्म जयंती का उल्लेख किया हैइस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ तथा अन्य गणमान्यजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित