मुंबई , अक्टूबर 24 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, विचारों और कार्यशैली पर आधारित पुस्तक 'मोदीज़ मिशन' का शुुुुुुक्रवार को यहां राजभवन, मुंबई में भव्य समारोह में लोकार्पण किया गया।
इस असवर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे।इस पुस्तक के लेखक प्रख्यात वकील एवं लेखक बर्जिस देसाई हैं।
श्री देसाई ने श्री मोदी के जीवन को "एक विचार की कहानी" बताया है। यह राष्ट्रीय पुनर्जागरण और आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प और उद्देश्य के बल पर प्रारंभिक पूर्वाग्रहों और भ्रामक धारणाओं को दूर किया। पुस्तक में अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जीएसटी के कार्यान्वयन, नोटबंदी और पारदर्शी शासन जैसे कई प्रमुख निर्णयों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
श्री देवव्रत ने अपने संबोधन में कहा कि "जो व्यक्ति प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपना मार्ग स्वयं बनाता है, वही महान होता है, और मोदी जी ने वही कर दिखाया।" उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने अनेक जटिल राष्ट्रीय मुद्दों को शांति और संयम से सुलझाया है तथा उनके नेतृत्व में भारत और भारतीयों की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित