नयी दिल्ली , दिसंबर 09 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।"श्री खरगे ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमती गांधी समाज के वंचित लोगों के अधिकारों की हिमायती हैं और जीवन की हर चुनौती का साहस के साथ सामना किया है।

श्री खरगे ने एक्स पर लिखा, "श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित