चित्तौड़गढ़ , मार्च 21 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल में छुपाकर रखी करीब 10 किलोग्राम अफीम बरामद करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष दल द्वारा जलिया जांच चौकी नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की तरफ से आयी मोटर साइकिल के चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटर साइकिल को रोककर गहनता से उसकी जांच की गयी, तो उसमें गुप्त स्थान बनाकर छुपाकर रखीं गयीं छह प्लास्टिक की थैलियों में भरी नौ किलो 864 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि आरोपी रितुराज सिंह राठौड़ (27) को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित