भरतपुर , फरवरी 20 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक के पीछे एक मोटर साइकिल के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसकी पत्नी घायल हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिलुआ शाहपुरा निवासी दिनेश अपनी पत्नी के साथ मोटर साइकिल पर जा रहा था और क्रासिंग पर संतुलन बिगड़ने से मोटर साइकिल ट्रक के पीछे जा टकराई। इससे दिनेश की मौत हो गयी। उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित