मोगा , फरवरी 27 -- पंजाब में मोगा पुलिस ने एक लक्षित ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पांच अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लखविंदर सिंह पाकिस्तान स्थित हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होने कहा कि इस संबंध में थाना सिटी मोगा में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और नेटवर्क के पिछले और अगले संपर्कों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित