लाहौर , जनवरी 28 -- ऑफ स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास का अपना फैसला वापस ले लिया है और वह आगामी टी-20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे।

क्लब ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मोईन अली ने 2026 सीजन के लिए केवल ब्लास्ट के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किये है। इसे 2027 तक भी बढाया जा सकता है। मोईन ने 420 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7,792 रन बनाए हैं और 271 विकेट लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित