मैहर , दिसंबर 26 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले की पुलिस ने शिक्षक बनकर रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुकुंदपुर दरगाह में मदरसे में शिक्षक के रूप में रह रहे कौसल आलम को कल पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि कौसल आलम वर्ष 2017 से दरगाह के मदरसे में बतौर शिक्षक कार्यरत था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक नकली दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहा था और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहा था। पहचान उजागर होने के बाद उसकी समग्र आईडी सहित अन्य दस्तावेज निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित