मैनपुरी , अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे जीटी रोड पर सराय मद्दू गांव के पास सड़क पार कर रहे तेंदुए को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौत हो गयी।।
हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ घटनास्थल के पास जमा हो गयी। थानाध्यक्ष बेबर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। गांव वालों ने शुरू- शुरू में तेंदुए को चीता समझ कर पुलिस को सूचना दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित