मैनपुरी, मार्च 23 -- मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला सोती गांव में सोमवार को मधुमक्खियों के एक झुंड ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार किसान मोहर सिंह शाक्य (65) अपने मिर्च के खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। तभी अचानक कहीं से आए मधुमक्खियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। मोहर सिंह को बचाने आए पास के खेतों में काम कर रहे अनार सिंह, मोहर पाल, रामेश्वर दयाल, राजेश और सुनीता भी हमले की चपेट में आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित