मैनपुरी , जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की नहर में डूब जाने से मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पडुरा के निवासी राधामोहन गुरुवार को अपने खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में ररुआ माइनर नहर के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने और पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में जा गिरे।नहर के तेज बहाव और डूबने की वजह से राधामोहन की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित